T20 वर्ल्ड कप 2022 इंग्लैंड से शर्मनाक हार पर भारतीय टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हरभजन सिंह ने कह दिया यह बड़ी बात..
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद चारों तरफ आलोचनाएं हो रही है। और इसी कड़ी में भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 10 विकेट से हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हरभजन सिंह ने कहा वर्तमान में भारतीय टीम के कोच और कप्तान दोनों को बदलने की जरूरत है। हरभजन सिंह ने भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोच और कप्तान दोनों को बदलने की बात कही है।
इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया जा सकता हैं कप्तान…
2 वर्ल्ड कप जीती हुई भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के हार जाने पर बोले भारतीय टीम में कप्तानी के लिए मेरी पसंद हार्दिक पांड्या है और हार्दिक ही बेहतर विकल्प है पंड्या टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी है। भारतीय टीम को ऐसे ही कप्तान की जरूरत है।
इस पूर्व खिलाड़ी को बनाओ भारतीय टीम का कोच…
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के कोच पर भी सवाल उठाते हुए बोले हमें ऐसे खिलाड़ी को कोच बनाना चाहिए जो हाल ही में सन्यास लिया हो। आगे बोलते हुवे हरभजन सिंह ने कहा भारतीय टीम के कोच के तौर पर मैं आशीष नेहरा को पहली पसंद मानता हूं। हरभजन ने कहा वर्तमान भारतीय कोच द्रविड़ जी के साथ खेल चुका हूं और उनका बहुत सम्मान भी करता हूं। लेकिन भारतीय टीम के कोच के तौर पर मैं आशीष नेहरा को बढ़िया विकल्प मानता हूं।
वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम…
T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत न्यूजीलैंड दौरे पर गई है और इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पंड्या बेहतरीन ऑलराउंडर और ग्राउंड में शांत मिजाज रहने वाले खिलाड़ी है। हार्दिक की अगुवाई में ही पहली बार IPL में पार्टिसिपेट कर रही टीम गुजरात टाइटंस 2022 में आईपीएल विजेता बनी।