बॉलीवुड: बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में आज खुशी का माहौल है। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर रविवार के दिन बेटी को जन्म दिया।
एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ डिलीवरी
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बन चुकी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर रविवार के दिन बेटी का जन्म हुआ। कपूर खानदान में जश्न का माहौल साथ ही साथ फैमिली और फ्रेंड से लेकर फैंस तक बधाइयां दे रहे है।
आपको बता दें कि 6 नवंबर की सुबह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल पहुंचे थे। आलिया भट्ट की बेटी सी सेक्शन डिलीवरी यानी ऑपरेशन के द्वारा हुई है।
इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही इस जोड़ी ने गुड न्यूज़ सुना दिया था। जिसको सुनने के बाद फैंस हैरान और खुश भी हुवे।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबर इतनी जल्दी सुनते ही हर कोई हैरान होने के साथ-साथ काफी खुश भी हुए। और सभी की खुशी का इंतजार 6 नवंबर को खत्म हुआ। 6 नवंबर रविवार के दिन आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।
एक झलक देखने के लिए फैंस है बेताब
आपको बता दें कि फैंस यह खुशी की खबर सुनते हैं आलिया और रणबीर के न्यू बर्न बेबी की एक झलक देखने के लिए बेताब है। साथ ही साथ फैंस ने सोशल मीडिया में मांग की है कि रणबीर आलिया न्यू बोर्न बेबी की तस्वीर शेयर करें जिससे फैंस एक झलक देख सकें।
यह साल आलिया भट्ट के लिए काफी अच्छा रहा बहुत सारी खुशियों के बाद आलिया ने एक बड़ी खुशी सब को दिया।आरआरआर ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया था जिसकी सफलता के बाद आलिया ने एक सबसे बड़ी खुशी परिवार फ्रेंड और फैंस को दिया।
अभी तक ज्यादा जानकारी तो हासिल नहीं हो पाई है लेकिन जैसे ही कोई अपडेट मिलता है तो हम आपको जरूर बताएंगे।